Candlestick Pattern in Hindi | Technical Analysis |Candlestick Analysis
हेलो दोस्तों कुछ दिन पहले हमने कुछ Important Candlestick Pattern के बारे में समझा था। आज हम कुछ और Important Candlestick Pattern बारे में समझेंगे। आप चाहे तो पहले उस आर्टिकल को यहां पढ़ सकते हैं।
अगर आपको नहीं पता कि कैंडलेस्टिक Pattern क्या होते हैं तो मैं आपको बता दूं आप इन पैटर्न का यूज करके पता लगा सकते हैं शेयर की प्राइस ऊपर जाएगी या नीचे। यह सब सिख कर आप ट्रेडिंग में प्रॉफिट Earn कर सक
tag: Morning star candlestick pattern in hindi, candlestick pattern in hindi, shooting star candlestick pattern in hindi, top candlestick pattern in hindi, spinning top candlestick pattern in hindi, all single candlestick pattern in hindi pdf, inverted hammer candlestick pattern in hindi, harami candlestick pattern in hindi, hanging man candlestick pattern in hindi
7. Bullish Harami Candlestick Pattern in Hindi.
ये एक Important and Common Candlestick Pattern है। यह चार्ट में बहुत बार बनता है इसलिए इसे अच्छे से समझना जरूरी है।
Bullish Harami एक 2 Candle Pattern है। यानी यह दो कैंडल को मिलाकर बनता है। और जैसा नाम से पता चल रहा है यह एक Bullish Signal देता है यानी इस Pattern के बनने के बाद शेयर की प्राइस बढ़ने के चांस होते हैं ।
इसके नाम में जो Harami Word है वह एक जैपनीज Word है जिसका मतलब होता है Pregnant Lady।
Condition Required for Bullish Harami Pattern
इस Pattern को Identify करने के 3 Condition होते हैं।
- i) Share Price Downtrend में होने चाहिए। यानी कि शेयर की प्राइस गिर रही होनी चाहिए।
- ii) Downtrend में एक बड़ी Red Candle और उस रेड कैंडल के बाद एक छोटी Green Candle बने। जैसा इमेज में दिख रहा है।
- iii) छोटी ग्रीन कैंडल Red Candle के बॉडी के अंदर बननी चाहिए।
तभी तो Red Candle, Green Candle को पूरी तरह से कवर कर लेगा ।
तो दोस्तों जब ये 3 कंडीशन Fulfill होती है तो आप कंफर्म हो सकते हैं कि यह एक Bullish Harami Pattern है। और यहां से Trends Change होने वाला है। यानी कि शेयर की प्राइस गिर रही थी अब बढ़ सकती है। और आप चाहे तो यहां से एंट्री ले सकते हैं।
tag: Morning star candlestick pattern in hindi, Bearish harami pattern, Bullish harami pattern, Evening Star pattern, piercing line pattern,
8. Bearish Harami Pattern in Hindi.
जैसा नाम से ही पता चल रहा है यह एक Bearish Signal देता है। यह Bullish Harami Pattern का उल्टा है।
जब भी कभी Share Price Uptrend में होता है और Uptrend में एक बड़ी ग्रीन कैंडल बनता है और उस ग्रीन कैंडल के बाद एक छोटी रेड कैंडल बनती है जो कि ग्रीन Candle के Body के बॉडी के अंदर बनती है तो यह एक Bearish Harami Pattern होता है,
जैसे कि आपको इमेज में दिख रहा है। और बहुत ज्यादा चांस होता है कि यहां से शेयर की प्राइस गिर सकती है।
![]() |
Condition Required for Bearish Harami Pattern
- 1. Stock Uptrend में होना चाहिए यानी Share Price बढ़ रही होनी चाहिए।
- 2. Uptrend में एक बड़ी ग्रीन कैंडल बने और उस ग्रीन कैंडल के बाद एक छोटी Red Candle बननी चाहिए
- 3. रेड कैंडल, ग्रीन कैंडल के बॉडी के अंदर बननी चाहिए ।
तो जब यह तीनों कंडीशन फुल फील होती है तो आप कंफर्म हो सकते हैं यह एक Bearish Harami Pattern है और यहां से Trend Reversed हो सकता है। यानी कि अब तक शेयर की प्राइस बढ़ रही थी अब गिर सकती है। तो आप चाहे तो शॉर्ट सेल या शेयर सेल कर सकते हैं।
Bullish Harami vs Beearish Harami Candlestick Pattern
9 . Piercing Line Pattern in Hindi
Piercing line Pattern भी एक 2 candle Pattern हैं। यानी यहां 2 कैंडल को मिलाकर बनता है। यह एक Bullish सिग्नल देता है।
जब भी कभी शेयर Downtrend में होते हैं और उस Downtrend में एक बड़ी Red Candle बनती है और उस Red Candle के बाद 1 Green Candle बनती है जो Red Candle के नीचे ओपन होती है और Red Candle के बॉडी के 50% ऊपर क्लोज होती है तब जो पैटर्न बनता है उसे Piercing line Pattern कहते हैं।हो सकता है यह सब आपको थोड़ा कंफ्यूजन लग रहा होगा लेकिन जब आप प्रैक्टिस करेंगे तो यह सब पैटर्न आपको Chart में दिखने लगेगा।
Condition Required for Piercing line Pattern
- 1 ) Stock Downtrend में होना चाहिए।
- 2) Downtrend में एक Red Candle बने उसके बाद एक ग्रीन कैंडल बननी चाहिए।
- 3) Green candle, Red candle के नीचे ओपन होना चाहिए और Red Candle के Half Body (50%) के ऊपर क्लोज होनीचाहिए।
तो जब ये तीनों कंडीशन फुलफिल हो तब आप कंफर्म हो सकते हैं यह एक पियर्सिंग लाइन पैटर्न है और आप यहां पर शेयर बाय कर सकते हैं।
10. Dark Cloud Cover Candlestick Pattern
Dark Cloud Cover, Piercing Line Pattern का उल्टा होता है। यह भी एक 2 Candle Pattern है यानी कि दो कैंडल को मिलाकर बनता है। और यह एक Bearish Signal देता है यानी कि शेयर की प्राइस गिर सकती है।
जब भी कभी Share Price Uptrend में होती है और Uptrend में एक बड़ी ग्रीन Candle बनती है और उस ग्रीन कैंडल के बाद एक Red कैंडल बनती है जो कि ग्रीन कैंडल के ऊपर ओपन होती हैं और Green कैंडल के Half Body के नीचे क्लोज होती है तब जो पैटर्न बनता है उसे Dark Cloud Cover Pattern कहते हैं।
जब ऐ पैटर्न बनता है तो बहुत ज्यादा चांस है कि यहां से प्राइस गिर सकता है और आप चाहे तो शॉर्ट सेल या शेयर बेच सकते हैं।
Condition Required for Dark Cloud Cover
- 1. Stock Uptrend में होने चाहिए।
- 2. Uptrend में एक ग्रीन और एक रेड कैंडल बननी चाहिए।
- 3. रेड कैंडल ग्रीन कैंडल के ऊपर ओपन होनी चाहिए और ग्रीन के हाफ बॉडी के नीचे क्लोज होनी चाहिए ।
तो जब ऐ तीनों कंडीशन फुलफिल हो तो आप कंफर्म हो सकते हैं यह एक Dark Cloud Cover Pattern है। और आप यहाँ Short Sell कर सकते हैं ।
अगर आप Short Sell करते हैं तो आपको Red Candle के बाद वाला कैंडल के पास एंट्री लेनी होगी और आपका स्टॉप लॉस होगा Red कैंडल के ऊपर।
11. Morning Star Candlestick Pattern
मॉर्निंग स्टार एक 3 कैंडल पैटर्न है। यानी कि यह 3 Candle को मिलाकर बनता है। और यह Bullish Signal देता है।
जब भी कभी शेयर Downtrend में होता है और डाउनट्रेंड में एक Red कैंडल बनती है और उस रेड कैंडल के बाद एक छोटी कैंडल बनती है (Red / Green) छोटी Candle कि Body छोटी और दोनों Wick बराबर होनी चाहिए और उसके बाद एक बड़ी Green Candle बनती है जो First Red Candle के बराबर या उसके उससे बड़ी बनती है तो जब ऐसा पैटर्न बनता है तो उसे मॉर्निंग स्टार पेटर्न कहा जाता है।
और इस पैटर्न के बनने के बाद शेयर के प्राइस बढ़ने के बहुत ज्यादा चांस होते हैं तो आप यहां पर बाय कर सकते हैं।
Condition Required For Morning Star Pattern.
- Stock Downtrend में होनी चाहिए।
- Downtrend में एक Red Candle बने फिर एक छोटी बॉडी वाली कैंडल बने जिसकी दोनों विक बराबर होनी चाहिए (Colour doesn't matter)
- छोटी कैंडल के बाद एक बड़ी Green Candle बननी चाहिए जो कि First Red Candle के बराबर या बड़ी होनी चाहिए।
तो जब यह तीनों कंडीशन फुलफिल हो तो उसे मॉर्निंग सर पैटर्न कहते हैं और आप चाहे तो यहां एंट्री ले सकते हैं।
12 Evening Star Candlestick Pattern
Evening Star Pattern, Morning Star Candlestick Pattern का उल्टा होता है और एक Bearish Signal देता है।
जब कभी Share Uptrend में होता है और Uptrend में एक बड़ी Green Candle बनता है और उस ग्रीन कैंडल के बाद एक छोटी कैंडल बनती है जो किसी भी कलर की हो सकती है लेकिन उसकी बॉडी छोटी होनी चाहिए और दोनों Wick भी बराबर होने चाहिए जैसा फोटो में दिख रहा है और उस छोटी कैंडल के बाद एक बड़ी Red Candle बनती है जो फर्स्ट ग्रीन कैंडल के बराबर या बड़ी हो तो जो पैटर्न बनता है उसे इवनिंग स्टार पेटर्न कहते हैं।
इस पैटर्न के बनने के बाद मार्केट गिर सकती है और आप चाहे तो शेयर सेल या शॉर्ट सेल कर सकते हैं।
Condition Required for Evening Star
- 1 Stock Uptrend में होनी चाहिए।
- 2) Uptrend में एक बड़ी ग्रीन candle बननी चाहिए और उसके बाद एक छोटी बॉडी और बराबर Wick वाली कैंडल होनी चाहिए
- 3) छोटी कैंडल के बाद एक बड़ी Red Candle बननी चाहिए जो First Red Candle के बराबर या बड़ी होनी चाहिए।
तो जब यह तीनों कंडीशन फुल फील होता है तो उसे Evening Star Pattern कहते हैं।
आप यहां पर शार्ट सेल कर सकते हैं।
दोस्तों आप इस तरह के Candlestick Pattern को यूज करके ट्रेडिंग कर सकते हैं। यह पैटर्न बहुत ज्यादा Helpful होते हैं लेकिन यह जरूरी नहीं है कि यह पैटर्न हर बार काम करें। ट्रेडिंग करते समय स्टॉपलॉस का यूज हमेशा करें। बिना स्टॉप लॉस का कोई Trade ना लें।
आप इन पैटर्न का जितना ज्यादा प्रैक्टिस करेंगे आप उतना ही अच्छे से Chart में Identify कर पाएंगे।
TIME FRAME FOR CANDLESTICK PATTERN
आप सोच रहे हैं रहे होंगे ऐ Candlestick Pattern कौन से टाइम फ्रेम में देखना है तो दोस्तों ऐसा कोई Strict रूल नहीं है
अगर आप इंट्राडे ट्रेडिंग करते हैं तो आप 5 मिनट 10 मिनट 15 मिनट का टाइम फ्रेम यूज कर सकते हैं यदि आप Swing Trading या Positional Trading करते हैं तो Daily और Weekly Time Frame में देख सकते हैं।
तो दोस्तों यह रहा कुछ इंपोर्टेंट कैंडलेस्टिक पेटर्न। आप इन्हें जितना प्रैक्टिस करेंगे उतना जल्दी इन्हें आईडेंटिफाई कर पाएंगे और इन्हें यूज़ कर पाएंगे
अगर आपको इन पैटर्न में कोई कंफ्यूजन हो तो कमेंट जरूर करें हम आपके डाउट Solve करने की पूरी कोशिश करेंगे।

























0 टिप्पणियाँ