Why Rich Indians are leaving India
हेलो दोस्तों कैसे है उम्मीद करता हूं कि आप लोग अच्छे होंगे। आज के आर्टिकल में हम बात करने वाले है आमिर लोग इंडिया क्यों छोड़ रहे है। दोस्तों एक रिपोर्ट में दवा किया गया है कि इस साल करीब आठ हजार करोड़पति भारत के नागरिकता छोड़ देंगे और विदेशों में जाकर सेटल हो जाएंगे।
देखिये ये कोई नई बात नहीं है बल्कि पिछले कुछ सालों से हर साल बड़ी संख्या में भारतीय लोग अपने देश की नागरिकता छोड़ रहे हैं।
how many indian leave india every year
कुछ समय पहले पार्लिमेंट में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने एक रिपोर्ट पेश की थी जिसमे उन्होंने बताया था की साल 2017 से लेकर 20021 के बिच 6 लाख लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ दी थी। तो वहीं 2015 के बाद से आंकड़े देखे जाएं तो यह संख्या 9.32 लाख होती है यानी कि लगभग 1.5 लाख लोग हर साल भारत के नागरिकता छोड़ रहे हैं.
जिनमें बड़ी संख्या करोड़पति लोगों की भी है। करोड़पति लोग के देश छोड़ने का असर सीधे भारत की अर्थव्यवस्था पर देखने को मिलता है इससे देश का पैसा बाहर जाता है लेकिन सवाल यह आता है कि आखिर अमीर लोग भारत क्यों छोड़ रहे हैं। क्यों लोग अपना देश छोड़कर विदेशों में जाकर बसना पसंद कर रहे हैं। आज इस आर्टिकल में हम इस बारे में से चर्चा करेंगे।
Tags "how many indian leave india every year 2022","is it worth leaving india","why youngsters are leaving india","how many millionaires left india since २०१४,"ultra rich leaving india", "is it worth leaving india for canada","indians leaving citizenship"
Morgan Stanly के Report के अनुसार साल 2014 से 2018 के बीच 23000 Millionaire Indian भारत छोड़कर दूसरे देशों में जाकर रहने लगे हैं। भारत की नागरिकता छोड़ सबसे ज्यादा लोगों ने अमेरिका का नागरिकता प्राप्त की है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया,कनाडा और यूके का नंबर आता है।
आप जानते होंगे कुछ साल पहले नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने 14000 हजार करोड़ का फ्रॉड किया था और फ्रॉड करने के बाद देश छोड़कर भाग गए थे।
इससे पहले विजय माल्या ने पंजाब नेशनल बैंक से ₹9000 करोड़ का लोन लिया और बिना चुका ही वह विदेश भाग गया। इसके अलावा और भी केस है जिसके बारे में ज्यादा लोग बात नहीं करते है। ये तो वे लोग है जो फ्रॉड किये थे और जेल जाने के डर से देश छोड़ने का फैसला किया था।
इसके अलावा हजारों ऐसे करोड़पति है जो अपनी मर्जी से भारत के नागरिकता छोड़ रहे हैं। Bloomberg Billionaires Index 2021 के अनुसार अमेरिका और चीन के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा अरबपति लोग भारत में ही रहते हैं।
एक समय था जब BRAIN DRAIN की बातें की जाती थी यानी भारत की युवा पीढ़ी और ज्यादा पढ़े-लिखे लोग विदेश जाकर नौकरी किया करते थे और ये एक गंभीर समस्या मानी जाती थी लेकिन WEALTH DRAIN उससे भी बड़ी समस्या बनकर सामने आई है।
आज INDIA 5 ट्रिलियन जीडीपी के आंकड़े को लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ रहा है लेकिन जिस स्पीड से करोड़पति लोग भारत छोड़कर जा रहे हैं उसके कारण ये टारगेट अचीव करने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है।
Side Effects of Leaving Rich People India
(अमीर लोगों को भारत छोड़ने का दुष्परिणाम)
दोस्तों एक करोड़पति व्यक्ति या बिज़नेस मैन अपने देश की इकॉनमी का इंजन होता है वह सैकड़ो हजारों लोगों को जॉब प्रोवाइड करता हैं। कॉरपोरेट और इनकम टैक्स के रूप में सरकार को इससे काफी ज्यादा फायदा मिलता है, इसके आलावा वह कई कंपनियों में निवेश करता है जिससे EQUITY SUPPORT मिलता है।
अगर अमीर लोग इस तरह देश छोड़कर बाहर जाते रहेंगे तो इससे FOREX RESERVE में कमी आएगी। ऐसा Outward Foreign Direct Investment के कारण होगा इससे Capital Account Deficit होता है और Balance of Payment Crisis की स्थिति उत्पन्न होने लगती है। और भारत में विदेशी कम्पनी इन्वेस्ट करने दूर भागेंगी और भारत की क्रेडिट रेटिंग में भी गिरावट आएगी।
आसान भाषा में बोले तो सन 1991 में भारत में जो आर्थिक संकट पैदा हुआ था वह Balance of Payment Crisis के कारण ही आया था। और वर्तमान समय में श्रीलंका में जो हालात बने हुए हैं उसका कारण विदेशी मुद्रा भंडार का समाप्त हो जाना है।
भारत में वैसे भी Tax Payer की संख्या आबादी के मुकाबले काफी कम है और उसमें भी अगर हर साल हजारों करोड़पति नागरिकता छोड़ देंगे तो हर साल लाखों करोड़ों रुपए का नुकसान देश और सरकार को होगा।
एक देश छोड़कर दूसरे देश की नागरिकता लेना कोई नई बात नहीं है Migration हजारों साल पहले से चला रहा है. लोग अपनी सुविधा के अनुसार एक जगह से दूसरी जगह चले जाते हैं।
Tags "how many indian leave india every year 2022","is it worth leaving india","why youngsters are leaving india","how many millionaires left india since २०१४,"ultra rich leaving india", "is it worth leaving india for canada","indians leaving citizenship"
Do other Citizens Come to India?
आज का जमाना तो ग्लोबलाइजेशन का जमाना है एक ओर जहां भारतीय लोग विदेशों में जाकर बस रहे हैं वहीं दूसरी और विदेशों से भी लोग भारत में आकर बस गए हैं। हर साल बांग्लादेश नेपाल जैसे कई देशों के लोग रोजगार की तलाश में भारत आते हैं और हमेशा के लिए यही आकर बस जाते हैं। चीन द्वारा तिबत पर कब्जा किए जाने के बाद हजारों लोगों ने भारत में शरण ली थी।
भारत में आने वाले और भारत से बहार जाने वाले लोग के बीच काफी अंतर है। हर साल 1.5 लाख लोग भारत के नागरिकता त्याग रहे हैं। उनमे से सबसे बड़ा आकड़ा करोड़पति लोगों का भी है। भारत में आकर बसने वाले लोगों में शायद ही कोई नाम ऐसा होगा जो समृद्ध होगा और करोड़पति होगा।
Why Rich Indians are leaving India?
(भारत के अमीर लोग देश क्यों छोड़ रहे हैैं)
- To Getting a Strong Country Passport
साल 2021 की रिपोर्ट के अनुसार भारत की नागरिकता छोड़ने वाले लोगों में 78284 लोगों ने अमेरिका की नागरिकता की प्राप्त की वहीं 23533 लोगों ने ऑस्ट्रेलिया की और 21597 लोगो ने कनाडा की और उसके बाद UK का नम्बर आता है।
दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी की 300 लोगों ने चीन की और 41 लोगो ने पाकिस्तान की नागरिकता भी ग्रहण की है। इतना ही नहीं ईरान बांग्लादेश जैसे देशों की नागरिकता लेने वाले भी चंद लोग शामिल थे।
- HIgh TAX Rate
दोस्तों अमीरो द्वारा भारत छोड़ने की एक वजह और है,यहा का हाई टैक्स रेट। भारत में ज्यादा कमाई करने पर 34% तक का टैक्स सरकार को देना पड़ता है और यह सिर्फ इनकम टैक्स है इसके अलावा GST और कई कॉर्पोरेट टैक्स और इनडायरेक्ट टैक्स का भुगतान भी करना पड़ता है। वहीं कई ऐसे देश है जहां पर टैक्स के नियम काफी सिंपल है और सरकार लोगों से बहुत ज्यादा टैक्स नहीं उसलती हैं।
सिंगापुर में सरकार 12 से 15% तक का टैक्स वसूल करती है कनाडा में भी 15% का टैक्स लगता है। अमेरिका में 24% का टैक्स है जो भारत से 10% कम है और बदले में वहां का लाइव स्टाइल भारत के मुकाबले ज्यादा बेहतर नजर आता है। UAE और सऊदी अरब जैसे खाड़ी देशों में तो सरकार नागरिकों से टैक्स लेती ही नहीं है। हालांकि की कुछ जगह 5 % वैट का नियम भी लागू कर दिया गया है।
- Law and Order, Air Quality Index and Economic Environment
अमीर लोगों का भारत की नागरिकता छोड़ने का एक कारण और है वह यह है कि भारत में आमिर लोगों को शक की निगाह से देखा जाता है। रहन सहन और लाइफस्टाइल के मामले में अमीर लोग को विकसित देश ज्यादा आकर्षित करते हैं। भारत में पोलूशन लगातार बढ़ रहा है। क्लाइमेट चेंज के कारण हर साल गर्मियों में तापमान 45 डिग्री को भी पार कर जाता है।
क्राइम रेट भारत में काफी ज्यादा है खास तोर पर मेट्रो सिटीज में रोजाना अपराधों की घटनाएं सामने आती रहती है। महिला सुरक्षा भी एक बड़ा मुद्दा है। भारत में अमीर लोग को इन सिक्योर फील करते हैं।
- Lack of Health Facility And Education
इन सबके अलावा भारत में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है वहीं यूरोपीय देशों में सरकार द्वारा सभी नागरिकों को बेस्ट मेडिकल फैसिलिटी प्रोवाइड कराई जाती है।Urban Planning, Law and Order, Air Quality Index and Economic Environment जैसी कई कारण हैं जिनके कारण अमीर लोग भारत छोड़ने का मन बना रहे हैं। साथ ही भारत में अच्छे Educational Institute का भी अभाव है। हर साल लाखों युवा अच्छे एजुकेशन के लिए विदेश का रुख करते हैं क्योंकि IIT एंड IIM जैसे कुछ संस्थानों को छोड़ दिया जाए तो भारत में अच्छे एजुकेशनल इंस्टीट्यूट मौजूद नहीं है।
आपको जानकर हैरानी होगी की इंडिया का कोई भी यूनिवर्सिटी वर्ल्ड के टॉप 100 में नहीं आती है। वर्ल्ड टॉप 300 यूनिवर्सिटी में इंडिया के सिर्फ 3 -4 यूनिवर्सिटी ही आती है। और तो और इंडिया एजुकेशन सिस्टम कबाड़ है यहाँ का सिलेबस Outdated हैं।
ज्यादातर कॉलेजेस यूनिवर्सिटीज ऐसी है जहां पर युवाओं को 3 साल के प्रोग्राम के बदले सिर्फ डिग्री दी जाती है। इस दौरान युवाओं को कुछ भी नया सीखने को नहीं मिलता है और ना ही उनमें Skill Develop हो पाती है।
आज भी भारत में बड़ी संख्या में ऐसे लोग मौजूद हैं जिनका बचपन से ही सपना होता है कि वह विदेश में जाकर रहे। और वे पश्चिमी देशों के टीवी शो ड्रामा देखकर बड़े हुए हैं उन्हें लगता है कि विदेशों में रहने में ही जिंदगी का असली मजा है। भारत में रहना उनकी शान के खिलाफ है ऐसी मानसिकता वाले लोगों को जैसे ही मौका मिलता है वह भारत छोड़कर विदेशों में सेटल हो जाते हैं।
- Lack of Opportunity
इज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में भारत की रैंकिंग में सुधार हुआ है लेकिन अगर आंकड़ों पर बारीकी से नजर डाली जाए तो सिर्फ दिल्ली मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में ही बिजनेस करना फायदे का सौदा है। 90% शहरों में आज भी नया बिजनेस खोलना या Startup शुरू करना आसान काम नहीं है।
वही अमेरिका जैसे देश दुनिया के बेस्ट टैलेंट को अपने देश में इनवाइट करते हैं और उन्हें अच्छी अपॉर्चुनिटी देते हैं। गूगल,माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां के CEO भारतीय हैं। यानि कि अमेरिका भारतीयों का दिमाग इस्तेमाल कर दुनिया में अपनी पहचान बना रही है।
- Dual Citizenship
दुनिया के कई देशों में दोहरी नागरिकता का प्रावधान है,यानि की आप दो देशों की नागरिकता एक साथ रख सकते हैं लेकिन भारत के संविधान में आर्टिकल 9 के मुताबिक अगर कोई भारतीय किसी अन्य देश की नागरिकता ग्रहण करता है तो उसे भारत की नागरिकता छोड़नी पड़ेगी।
आज दुनिया के कई ऐसे देश है जो Citizenship and Residence by investment Program चला रही हैं। गोल्डन पासपोर्ट और वीसा प्रोग्राम के जरिए वह अमीर लोगों को अपने देश में आमंत्रित कर रहे है। इन प्रोग्राम के जरिए एक निर्धारित रकम देखकर उन देशों की नागरिकता खरीदी जा सकती है।
Wealth Drain भारत के लिए चिंता का विषय तो जरूर है लेकिन आर्थिक सलाहकारों का कहना है कि जितने अमीर लोग भारत की नागरिकता छोड़ रहे हैं उससे ज्यादा करोड़पति भारत में पैदा हो रहे हैं। आज भारत दुनिया में सबसे तेजी से विकसित होने वाले देशों में शुमार हैं।
आज इसे लोगों की कमी नहीं है जो अपने देश के लिए करोड़ों रुपए का पैकेज ठुकरा कर हिंदुस्तान आ गए हैं। इस लिस्ट में मोंटेक सिंह आहलूवालिया का नाम सबसे पहले आता है वह फिलहाल प्लानिंग कमिशन में डिप्टी चेयरमैन है। इससे पहले वह वर्ल्ड बैंक इंटरनेशनल मॉनेटरी पॉलिसी जैसे संस्थाओ के साथ काम कर चुके हैं। विजय केलकर, मनमोहन सिंह और राकेश मोहन जैसे कई दिग्गज लोगों ने करोड़ों रुपए का पैकेज ठुकरा कर देश सेवा करना अपना पहला कर्तब्य समझा।
Global Innovation Index में भारत की रैंकिंग में तेजी से सुधार हो रहा है। इंडिया इस रैंकिंग में 81 पोजीशन से सिथे 46 पोजीशन पर आ गया हैं। यानि की इंडिया में नए idea और इनोवेशन का विकास हो रहा है।
कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ समय में भारत में अमीर करोड़पति लोग की संख्या में 80% की दर से इजाफा होगा वही अमेरिका और चीन जैसे देशो में ये आकड़ा 10 से 20% होगा।
यानी कि जितने लोग भारत छोड़कर जा रहे हैं उनसे कहीं ज्यादा करोड़पति भारत में पैदा होंगे जो भारत की इकॉनमी को Bust करने में अपना अहम योगदान देंगे।
दोस्तों आप ऐसे लोगों के बारे में क्या कहना चाहेंगे जिन्होंने भारत में जन्म लिया यहीं पर संस्कार और शिक्षा प्राप्त की लेकिन जब देश को उनकी जरूरत पड़ी तो वह अपने देश को ठुकरा कर थोड़े से निजी स्वार्थ के लिए विदेशों में जाकर सेटल हो गए।
उम्मीद करते आप समझ गए होंगे आखिर क्या वजह है जो इतनी बड़ी संख्या में अमीर लोग भारतीय नागरिकता छोड़ रहे हैं और विदेशों में जाकर बस रहे हैं उम्मीद करते हैं आपको हमारी यह आर्टिकल जरूर पसंद आई होगी।
Read more..........
How to Set Smart Goal | अपना लक्ष्य कैसे निर्धारित करे
Atomic Habits Book Summary in Hindi By James क्लियर
12 rules of life by Jordan Peterson book summary in Hindi
13 बातें जो लड़के वास्तव में सोचते हैं जब वे एक खूबसूरत लड़की को देखते हैं
म्यूच्यूअल फंड क्या है? (What is Mutual fund in Hindi)
PUBLIC PROVIDENT FUND (PPF)

0 टिप्पणियाँ